वर्षा सूचकांक
 
वर्षा सूचकांक – रेनडेक्सएमयूएम, रेनडेक्सआईडीआर और रेनडेक्सजेएआई क्रमश: मुंबई (कोलाबा), इंदौर और जयपुर में वर्षा को रिकॉर्ड करते हैं और ये कुछ इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ये मुंबई, इंदौर और जयपुर में सामान्य एतिहासिक वर्षा का भी ध्यान रखते हैं। सभी ऐतिहासिक और वर्तमान डेटा भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से लिए गए हैं।

सूचकांक (इंडेक्स) की गणना ऐतिहासिक वार्षिक संचयी (क्युमुलेटिव) वर्षा पर आधारित है और उस तारीख के वास्तविक संचयी वर्षा के शुद्ध अधिशेष (नेट सरप्लस) या कमी (डेफिसिट) के साथ समायोजित की जाती है। समायोजन कारक (एडजस्टमेंट फैक्टर) उस अवधि के दौरान ऐतिहासिक और वार्षिक वर्षा के प्रभाव पर भी विचार करते हैं। मुंबई, इंदौर और जयपुर के लिए सामान्य सूचकांक मूल्य क्रमश: 1950, 950 और 350 हैं। एक ही दिन में अप्रत्याशित वर्षा के समय में (उदाहरण: 26 जुलाई, 2005) सूचकांक पर प्रभाव को कम करने के लिए अधिकतम दैनिक वर्षा की एक सीमा निर्धारित की गयी है। हर वर्ष के मानसून सीजन (जून से अक्टूबर) के दौरान वर्षा सूचकांक मूल्यों को दैनिक आधार पर वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

हमारी वेबसाइट पर प्रदर्शित वर्षा सूचकांक का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना मात्र ही है और इसका इरादा किसी अन्य प्रयोजन का नहीं है। इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी कार्य या निर्णय के किसी भी परिणाम के लिए न तो एमसीएक्स और न ही इसके कर्मचारियों की कोई जिम्मेदारी है। वर्षा सूचकांक एमसीएक्स के शोध विभाग और वेदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विसेस प्रा.लि. की संयुक्त अवधारणा पर संयुक्त रूप से विकसित किए गए हैं।
 
 
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण