नियम और शर्तें

सॉफ्टवेयर के द्वारा प्रदर्शित जानकारी किसी वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए नहीं है। उसे संकेतों, सहायक-सूचनाओं या बाजार की प्रवृत्ति के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इन जानकारियों पर भरोसा करके कोई भी व्यक्ति यदि कोई वाणिज्यिक निर्णय लेता है और ट्रेडिंग गतिविधियों में शामिल होता है तो वह ऐसा अपने खुद के जोखिम, लागत और परिणाम पर करता है और ऐसे निर्णय के लिए एमसीएक्स किसी भी तरह से कुछ भी व कितना भी जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। किसी भी परिस्थिति में, कानूनी, सैद्धांतिक, अधिकारों के उल्लंघन (टॉर्ट), अनुबंध, या अन्यथा, एमसीएक्स किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, विशेष, आकस्मिक या किसी भी प्रकार की परिणामी क्षति जिसमें बिना किसी सीमा के, गुडविल के नुकसान के लिए हर्जाना, कार्य रुकावट, कंप्यूटर विफलता या बिगड़ने पर, या प्रयोग से उत्पन्न या सॉफ्टवेयर के उपयोग करने में असमर्थता के लिए किसी या सभी वाणिज्यिक क्षतियों या हानियों, भले ही ऐसी क्षतियों की संभावना के बारे में एमसीएक्स को सूचित कर दिया गया हो, एमसीएक्स जिम्मेदार नहीं होगा।