|
|
| एमडी का प्रोफाइल |
| |
| |
| |
 |
|
श्री. लॅमन रुटेन
डेजिगनेट मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ |
|
| |
श्री. लॅमन रुटेन एमसीएक्स के नामित मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ हैं। कमोडिटी बाजारों पर विश्व-प्रसिद्ध प्राधिकारी श्री. रुटेन का एमसीएक्स में मुख्य कार्य-क्षेत्र भारत में संपूर्ण कमोडिटी बाजार मूल्य श्रृंखला का संचालन करना है। इसके पूर्व श्री. लॅमन रुटेन ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में एमसीएक्स टीम के एक सदस्य थे।
श्री. रुटेन, युनायटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) - जिनेवा की कमोडिटीज शाखा में फाइनांश, जोखिम-प्रंबंधन और सूचना/जानकारी केन्द्र के मुखिया के रूप में कार्य-संपादन किए। माली में अनाज व्यापार और कोलेटराइज्ड अनाज वित्त पर कार्य करने के बाद श्री। रुटेन अंकटाड (UNCTAD) के साथ वर्ष 1990 में जुडे़। वे अंकटाड में कमोडिटीज प्राइस रिस्क मैनेजमेंट और स्ट्रक्चर्ड फायनांस के कार्यों को विकसित करने के लिए उत्तरदायी थे। उस समय से ही वे कमोडिटी नीतियों, कमोडिटी मार्केट सुधारों, संस्थागत विकास कार्यों (निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए), वित्तीय क्षेत्र की कार्य-कुशलताओं का उन्नयन और कमोडिटी तथा वित्तीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले विनियमन व्यवस्थापन के क्षेत्र में बहुत व्यापक कार्य कर रहे हैं। इन विषयों पर उन्होंने 40 से अधिक पत्र और विभिन्न अभिलेख प्रकाशित किए हैं और 100 से अधिक सेमिनारों के प्रवक्ता रहे तथा कई उच्च-स्तरीय सम्मेलनों की संकल्पना और संयोजन किया (अन्य के अलावा कमोडिटी एक्सचेंज विकास, गोदाम रसीद वित्त पोषण तथा अफ्रीका के सबसे बडे़ वार्षिक तेल और गैस व्यापार एवं वित्त पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के नाम शामिल हैं)। जोखिम प्रबंधन के उपकरणों के प्रयोग की व्यावहारिक रूपरेखा और स्ट्रक्चर्ड कमोडिटी फाइनेंश, जोखिम प्रबंधन के बाजारों के इस्तेमाल के लिए विवेकपूर्ण नियमों, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कमोडिटी एक्सचेंजों का विकास, कमोडिटी मूल्य जोखिम प्रबंधन तथा कोलेटराइज्ड वित्त पोषण के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे के सुधार जैसे मुद्दों पर वे प्रशिक्षण और नीतियों के सलाहकार रहे हैं। वे अंकटाड (UNCTAD) से जून -2006 तक जुड़े रहे, सिर्फ़ वर्ष 2000-2001 के समय को छोड़कर जब वे वर्ल्ड बैंक की कमोडिटी प्राइस रिस्क मैनेजमेंट के अंतरराष्ट्रीय टॉस्कफोर्स के वरिष्ठ सलाहकार रहे और जनवरी से अप्रैल - 2002 तक कमोडिटीज के लिए कॉमन फंड के लिए भी परामर्शक रहे।
अंकटाड में अपनी स्थिति के साथ 5 वर्षों तक श्री. रुटेन ने युनिवर्सिटी ऑफ लासेन, स्विटज़रलैंड के एक अंग के रूप में École des Hautes Études Commerciales" के दि इन्स्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट - में कमोडिटी मार्केटिंग और जोखिम-प्रंबंधन पढ़ाया। वे ट्रेड फायनांस में विशेषज्ञ इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट ग्रुप, एलएलसी - एक 400 मिलियन यूएस डॉलर हेजफंड कंपनी के सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रहे और अफ्रीकन एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक की सलाहकार समिति में भी रहे। वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट द्वारा वर्ष 1999 में कमोडिटी क्षेत्र की मूल्य जोखिम की समस्या को दूर करने के वैश्विक प्रयासों को शक्ति प्रदान करने में विकसित देशों में वर्ल्ड बैंक की कमोडिटी जोखिम-प्रबंधन के अंतरराष्ट्रीय टॉस्कफोर्स के श्री. रुटेन व्यक्तिगत स्तर पर एक सदस्य के रूप में रहे। श्री. रुटेन वर्ल्ड बैंक की टीमों के साथ व फूड एंड एग्रीकल्चर ओर्गेनाइजेशन (FAO) के कमोडिटी ट्रेड, जोखिम-प्रंबंधन और फायनांस से संबंधित एक अंग कंट्री स्तर के सलाह कार्यों के काफी अनुभवी रहे। इन विषयों पर उन्होंने 40 से अधिक अभिलेख ड्रॉफ्ट किए और 150 सेमिनारों के प्रवक्ता रहे। श्री. रुटेन वर्तमान में नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन और बहरीन फाइनेंशियल एक्सचेंज के बोर्ड सदस्य हैं।
श्री. रुटेन, नीदरलैंड्स की टिलबर्ग युनिवर्सिटी से इंटरनेशनल इकोनॉमिक मैनेजमेंट में ऑनर्स के साथ स्नॉतकोत्तर डिग्री धारक हैं।
|
|
|
| |
|
|
|