होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
डीमेट@एमसीएक्स
 
आईसीआईएन जानकारी
सूचीबद्ध डीपी सूची
फार्म
परिपत्र
डिपॉजिटरी क्लीयरिंग सिस्टम ने स्टॉक एक्सचेंज पर होने वाले सेटलमेंट के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है। डिमेट सिस्टम का लाभ प्रदान करने की दृष्टि से ही इसे बेहतर और कुशल सेटलमेंट सिस्टम के लिए कमोडिटी क्षेत्र में इसे शुरू किया गया है। कमोडिटीज की डिलीवरी अब डीमेट फॉर्म में गोदाम रसीद के माध्यम से की जा सकेगी।

गोदाम रसीदें, गोदामों में जमा की गई कमोडिटीज के विरुद्ध गोदामों द्वारा जमाकर्ताओं के नाम जारी किए गए मालिकाना हक के दस्तावेज हैं। इन दस्तावेजों हस्तांतरण इंडोर्समेंट और डिलीवरी के जरिए किया जाता है। या तो मूल जमाकर्ता या वास्तविक धारक (होल्डर इन ड्यू कोर्स) ही गोदामों से कमोडिटी की मांग कर सकता है। भौतिक रूप में गोदाम रसीदों को मालिकाना हक के दस्तावेजों के पेपर फॉर्म के सभी नुकसानों को भुगतना पड़ता है। इनमें से कुछ मर्यादित सीमाएं निम्नलिखित हैं:
 
गोदाम रसीदों को अलग करने की ज़रूरत पड़ने पर जहां जमाकर्ता को कमोडिटीज के कुछ भाग को ही हस्तांतरित करने की जिम्मेदारी हो।
 
यदि हस्तांतरण करने वाला (ट्रांसफरर) और जिसके पक्ष में हस्तांतरण किया जाना हो (ट्रांसफरी) दोनों अलग-अलग स्थानों पर हों तब उस समय गोदाम रसीदों को एक स्थान से दूसरे स्थान में ले जाने की आवश्यकता होगी जिसमें परिवहन के दौरान चोरी/खोने/कटने-फटने का जोखिम रहता है।
 
जालसाजी का जोखिम
डीमेट फॉर्म में गोदाम रसीदें उपर्युक्त लिखे किसी भी जोखिमों/मर्यादाओं से मुक्त रहती हैं। डीमेट फॉर्म में गोदाम रसीदें होने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कमोडिटीज का हस्तांतरण तुरंत किया जा सकता है।

एक्सचेंज के सभी घटकों जैसे सदस्यों और उनके ग्राहकों को स्वीकृति और/या डीमेट फॉर्म में गोदाम रसीदों के माध्यम से कमोडिटीज की डिलीवरी के लिए नेशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के अधिकृत डिपॉजिटरी सहभागियों डीपी के साथ डिमटेरिलाइज्ड अकाउंट्स खोलना पड़ेगा।
 
संपर्क विवरण
 
नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन लि.
1 ली मंजिल, प्लॉट नं. 10,
मिलेनियम पेट्रोल पंप के ऊपर,
सेक्टर 26, कोपरी गांव,
वाशी, नवी मुंबई - 400705.
संपर्क व्यक्ति: श्री समीर हडकर / सुश्री स्नेहा सुवर्ना
संपर्क नंबर:  +91-22-39136100 (विस्तार- 6158/ 6131)
ई-मेल: demat@nbhcindia.com
वेबसाइट: www.nbhcindia.com
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि.
एक्सचेंज स्क्वैर, सीटीएस नं. 255,
सुरेन रोड, अंधेरी (पूर्व),
मुंबई - 400093.
संपर्क व्यक्ति: श्री रामदास आर / श्री राजीव रंजन
संपर्क नंबर:  +91-22-66494000 (विस्तार- 4116/4113)
ई-मेल: demat@mcxindia.com
वेबसाइट: www.mcxindia.com
 
ऊपर 
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं