होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS INVESTOR RELATIONS DOWNLOADS
 
 
 
परिदृश्य
 
  बाजारों के लिए ज्ञान ही फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज समूह की फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज नॉलेज मैनेजमेंट कंपनी (एफटीकेएमसी) का प्रमुख एवं अग्रणी मंच है। एफटीकेएमसी सभी प्रमुख एसेट मार्केट्स और खंडों में ज्ञान के प्रबंधन में रणनीतियों और सोल्यूशंस का विकास करता है जिसमें इक्विटी, कमोडिटी,
 
करेंसी, बांड्स, डेब्ट, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का समावेश है। इसकी सेवाओं की सीमा में वित्तीय शिक्षा और प्रशिक्षण, परामर्शी सेवाएं, शोध और प्रकाशन तथा सलाहकार सेवाओं का समावेश है। बाजार व्यवहारों पर ध्यान केन्द्रीयकृत करने के साथ ही वैचारिक स्पष्टता का एक बहुमूल्य मिश्रण एफटीकेएमसी द्वारा डिज़ाइन किए गए कार्यक्रमों का अभिन्न अंग हैं जो पॉलिसी, रेग्युलेशन, बाजार मध्यस्थता और निवेश समुदाय के प्रोफेशनलों के क्रॉस सेक्शन की व्यापक स्वीकृति के मामले में भी अग्रसर है।

अपने स्वयं के विकास पहलों के अलावा एफटीकेएमसी अपनी ताकत फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज द्वारा प्रवर्तित संस्थानों के व्यापक इकोसिस्टमों के करीबी एक्सेस से प्राप्त करता है जिसमें भारत का नं. 1 कमोडिटी एक्सचेंज - मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स), एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (एमसीएक्स-एसएक्स) जो करेंसी फ्यूचर्स की ट्रेडिंग में अग्रणी है। कृषीय कमोडिटीज में स्पॉट ट्रेडिंग के लिए नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल), बिजली में ट्रेडिंग करने के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स), वेयरहाउसिंग के लिए नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीएचसी), वित्तीय डेटा डिस्ट्रिब्यूशन के लिए टिकरप्लांट इन्फोवेंडिंग लिमिटेड, मोबाइल पेमेंट सोल्युशंस के लिए एटॉम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ऋण बाजारों में सर्वोत्तम प्रथाओं को डिज़ाइन करने के लिए क्रेडिट मार्केट सर्विसेज लिमिटेड (सीएमएसएल) का समावेश है।
इसके अंतरराष्ट्रीय उद्यमों में सिंगापुर मर्कन्टाइल एक्सचेंज (एसएमएक्स), मारीशस में ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रेड (जीबॉट), दुबई गोल्ड एंड कमोडिटीज एक्सचेंज (डीजीसीएक्स), बोत्सवाना में बोर्स अफ्रीका और बहरीन फाइनेंशियल एक्सचेंज (बीएफएक्स) का समावेश है। ये संबंध एफटीकेएमसी को ज्ञान प्रबंधन के दायरे में एक अद्वितीय लाभ प्रदान करते हैं।

एफटीकेएमसी उन फोरम और मंचों के विकास के लिए भी प्रयासरत है जो वित्तीय बाजार संगत मामलों पर वार्ता और विचार-विमर्श को बढ़ावा देते हैं। इस संबंध में निम्नलिखित कुछ प्रमुख कदमों का समावेश है:
  • रणनीतिक संवाद: रणनीतिक संवाद अर्थव्यवस्था, वित्त और प्रौद्योगिकी की वृद्धि, कार्य और विकास के प्रमुख पहलू पर रणनीतिक चर्चाओं को बढ़ावा देता है।
  • वित्तीय बाजार फोरम: वित्तीय बाजार फोरम वित्तीय बाजारों की नीतियों, प्रथाओं जैसे विभिन्न पहलुओं पर सेमिनारों और सम्मेलनों का आयोजन करेगा।
  • वित्तीय बाजारों की समीक्षा: यह वित्तीय बाजारों की एक वार्षिक समीक्षा है जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों के अग्रणी पेशेवरों का योगदान रहता है।
  • भारतीय नेतृत्व श्रृंखला (इंडिया लीडरशिप सीरीज): भारतीय नेतृत्व श्रृंखला (इंडिया लीडरशिप सीरीज) भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्त में विभिन्न क्षेत्रों के विकास एवं वृद्धि को हासिल करने का और उनमें प्रमुख फर्मों और व्यक्तियों की विशिष्टताओं को प्रकट करने का एक इनेशिएटिव है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर:
एफटी नॉलेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड
एफटी टॉवर, सुरेन रोड, चकाला, अंधेरी (पूर्व), मुंबई – 400093
टेलिफोन: +91 22 66866010 एक्स. 6811/6843
फैक्स: +91 22 66866050
ई-मेल: knowledgeformarkets@ftkmc.com
वेबसाइट: www.ftkmc.com
 
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं