फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज
नॉलेज मैनेजमेंट कंपनी (एफटीकेएमसी) में
प्रत्येक व्यक्तिगत ग्राहक के लिए उसकी
आवश्यकतानुसार परामर्शी सेवाएं उपलब्ध करायी
जाती हैं। उच्च स्तर की यह कस्टमाइज्ड सेवा
हमारे परामर्शदाताओं, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों
के अथक प्रयास का परिणाम है। उनके उत्कृष्ट
कार्यों ने हमें निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
के घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की
प्रशंसा दिलवायी है।
परामर्श के प्रत्येक कार्य पर भरपूर ध्यान दिया
जाता है जिसमें संबंधित अर्थ व्यवस्था और
संगठित बाजारों की समुचित जानकारी एवं विकास
से संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डाला जाता है ताकि
ग्राहक के विशिष्ट व्यवसाय में यह सारी
जानकारियां उसके लिए सहयोगी हों। हमारे ग्राहकों
में घरेलू एवं विदेशी बैंक, ब्रोकिंग हाउसेस,
कृषि व्यवसायी, प्राथमिक धातु उत्पादक, उपकरण
निर्माता के साथ विशिष्ट घरेलू एवं
अंतरराष्ट्रीय परामर्शदाताओं का समावेश है। |
| |
| पहल में शामिल हैं |
- कार्पोरेट्स के लिए आवश्यकतानुरूप रिस्क
मैनेजमेंट सोल्यूशंस।
- ट्रेडिंग एवं
हेजिंग के लिए कमोडिटी डेस्क का गठन।
-
विभिन्न कमोडिटीज के साथ-साथ अन्य वित्तीय
डेरिवेटिव्स के मूल्यांकन मानकों का विकास।
-
अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर और
ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न
विशिष्ट मुद्दों पर केंद्रित शोध कार्यों
का आयोजन करना तथा उपयुक्त निष्कर्ष एवं
सलाह उपलब्ध करवाना।
- इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंजों सहित एसेट
मार्केट्स के गठन हेतु टेक्निकल,
टेक्नोलॉजिकल और अधिदेश के अंतर्गत अन्य
सहयोग प्रदान करना।
- एसेट मार्केट्स के
लिए नियमों और विनियमों के विकास में
नियामकों के साथ-साथ सहभागियों को सहायता
प्रदान करना।
- एसेट मार्केट्स के विभिन्न विषयों पर
सामग्री और मैनुअल्स के विकास के लिए
ज्ञान केंद्रों का गठन।
- एसेट मार्केट्स
के सभी पहलुओं पर सहभागियों को प्रशिक्षित
करने हेतु वैश्विक प्रशिक्षण संस्थान
स्थापित करना।
|
| |
| कृषि-व्यापार परामर्शी सेवाएं |
हाल ही में भारतीय कृषि
गतिविधियों में एक भारी उछाल देखा गया है, खास
तौर से घरेलू बाजारों की शुरुआत और
अंतरराष्ट्रीय व्यापार का उदारीकरण। उपभोक्ताओं
के लिए एक स्थिर कीमत व्यवस्था के उद्देश्य से
उत्पादकों और उद्योग के लिए वैकल्पिक
मार्केटिंग द्वार एवं नए कांसेप्ट प्रयास कर
रहे हैं। आजकल का मंत्र है "मार्केटिंग के
माध्यम से सशक्तिकरण"। एक कृषि विपणन क्रांति
चल रही है। यह पहली बार ही है कि कृषि-व्यापार
क्षेत्र में बडे़ निगमित घरानों (लार्ज
कॉर्पोरेट हाउसेस) और बहुराष्ट्रीय कंपनियों
का अपने-अपने निजी बिज़नेस मॉडलों के साथ बडे़
पैमाने पर प्रवेश हो रहा है। इस तेज घटनाक्रम
को बहुत कम समय में समझने के लिए उपयुक्त और
सही निर्णय लेने के लिए स्टेकहोल्डर्स काफी
परिश्रम कर रहे हैं।
तेज परिवर्तन के मौजूदा माहौल के अंतर्गत भारतीय
कृषि को अपने जोखिमों को बेहतर रूप से
प्रबंधित करने के लिए हैंडहोल्डिंग और विशेष
उपकरण के साथ विशेषज्ञ सलाह की जरूरत है।
जोखिम प्रबंधन व्यावसायिक सफलता में एक
महत्वपूर्ण कारक बन गया है: चाहे वह मूल्य
जोखिम हो, उत्पादन का जोखिम हो या मौसम का
रिस्क हो। कृषि-व्यापार एवं कृषि संबंधित सभी
मुद्दों और चिंताओं से प्रभावकारी ढंग से
निपटने के लिए एफटीकेएमसी विशेष रूप से बहुत
अच्छी तरह सुसज्जित है। मार्केट के प्रख्यात
व्यवसायियों द्वारा समर्थित इसके अनुभवी
इन-हाउस विशेषज्ञों व जानकारी के स्रोत अधिकारी
एग्री-इकोसिस्टम के अधिकांश क्षेत्रों के लिए
यथोचित समाधान (सोल्युशंस) प्रदान करने वाले
अनुकूलित (कस्टमाइज्ड) उत्पादों और सेवाओं को
डिज़ाइन कर सकते हैं। परामर्शी सेवाओं के लिए
कई संभावित क्षेत्रों में से कुछ निम्नलिखित
हैं। |
- कृषि-उत्पादन विपणन प्रणाली- नीतिगत
मुद्दे
- एप्लाइड मार्केट रिसर्च/सर्वेक्षण/अध्ययन
-
कृषि आधारित परियोजनाओं की व्यवहार्यता
-
कृषि वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय व्यापार
संभावनाएं
- देश की प्रमुख कृषि फसलों की आपूर्ति
श्रृंखला का अध्ययन
- आधुनिक विपणन बुनियादी सुविधाएं (इन्फ्रास्ट्रक्चर)
और सेवाएं
- हाजिर बाजार, ई-मार्केटिंग और आधुनिक
टर्मिनल बाजार
- चयनित फसलों के पहचान
क्षेत्रों में सहयोगी अनुसंधान और अध्ययन
-
अनुसंधान और कमोडिटी ट्रेडिंग/हेजिंग
डेस्क की स्थापना
- अर्थमितीय अध्ययन और मॉडलों के विकास
मूल्यांकन
- जोखिम प्रबंधन सोल्युशंस
प्रदान करना
|
| |
| परामर्शी सेवा (कंसलटेंसी)
संबंधी पूछताछ के लिए knowledgeformarkets@ftkmc.com पर संपर्क करें। |