होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
ग्राहक के अधिकार
 
  • अपने पे-आउट के तौर पर 48 घंटों के अंदर आप फंड्स प्राप्त करने के हकदार हैं। एक्सचेंज प्लेटफार्म पर किए गए सौदों और/या सदस्य द्वारा देय भुगतानों की गैर-प्राप्ति से संबंधित सदस्य के साथ किसी भी विवाद के मामले में ग्राहक एक्सचेंज की बीचबचाव/आर्बीट्रेशन व्यवस्था के उपयोग सहित एक्सचेंज के उप-नियमों के अनुसार योग्य निवारण के लिए एक्सचेंज से संपर्क कर सकता है। आर्बीट्रेशन की प्रक्रिया के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए ग्राहक को उसके सदस्य के साथ उसके द्वारा किए गए समझौतों की प्रतिलिपियां (केवॉयसी, सदस्य-ग्राहक करार एवं जोखिम प्रकटीकरण करार आदि) और विवाद की अवधि से संबंधित कांट्रेक्ट नोट्स, बिलों, भुगतानों के सबूतों/सदस्य को की गई डिलीवरी और सदस्य द्वारा विधिवत जारी किए गए स्टेटमेंट ऑफ एकाउंट्स आदि की प्रतिलिपियां देना आवश्यक होगा। इसलिए ग्राहकों को इनकी प्रतिलिपियों को सदस्य/सदस्यों से प्राप्त करने की और उन्हें अपने पास रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सदस्य/सदस्यों से और उनके द्वारा किए गए सभी पत्राचारों की प्रतिलिपियां आवश्यकता पड़ने पर आर्बीट्रेटर्स के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सुरक्षित रखी जा सकती हैं।
  • एक्सचेंज के नियमों, उप-नियमों और विनियमों के अनुसार एक्सचेंज पर किए गए सभी सौदों के संबंध में सभी अधिकार ग्राहक को उपलब्ध हैं और जिसके लिए ग्राहक के पास सदस्य द्वारा विधिवत जारी किया गया कांट्रेक्ट नोट है।
  • एक्सचेंज के सौदों या कांट्रेक्ट नोट्स/मासिक स्टेटमेंट्स या सदस्य के खिलाफ किसी शिकायत के संबंध में किसी भी विवाद के मामले में उस मुद्दे को सीधे सदस्य के साथ ही उठाएं। गैर-प्रस्ताव/शिकायतों के मामले में कार्रवाई के कारण की तारीख से 6 महीनों के अंदर एक्सचेंज के पास सदस्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएं। एमसीएक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर निम्नलिखित लिंक पर क्लाइंट कंप्लेंट फॉर्म उपलब्ध है। http://www.mcxindia.com/investorrelations/Grievances/client_ccf.htm
  • किसी भी शिकायत के मामले में एफएमसी (वेबसाइट: www.fmc.gov.in) या एमसीएक्स (वेबसाइट: www.mcxindia.com, ई-मेल: grievance@mcxindia.com पर संपर्क करें।
 
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं