|
|
| जिंस वायदा बाजार में ग्राहकों/निवेशकों के लिए करने और न करने योग्य बातें |
| |
| |
| |
 |
सदस्यों के साथ लेनदेन |
|
|
| यह करें |
| |
- एक्सचेंज के केवल पंजीकृत सदस्यों के माध्यम से ही ट्रेडिंग करें। सदस्य एक्सचेंज के साथ पंजीकृत है कि नहीं यह एक्सचेंज की वेबसाइट http://www.mcxindia.com/SitePages/MembersDetails.aspxपर जांच कर लें।
- ट्रेडिंग शुरू करने के पहले ‘नो योर क्लाइंट (केवॉयसी)’ फॉर्म भरने का आग्रह करें।
- एक यूनिक क्लाइंट कोड (यूसीसी) प्राप्त करने पर जोर दें और यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी सौदे उक्त यूसीसी के अंतर्गत किए जाएं।
- एक स्टैंडर्ड ‘सदस्य-ग्राहक करार’ फाइल करने का आग्रह करें।
- एक स्टैंडर्ड ‘जोखिम प्रकटीकरण करार’ पढ़ने और हस्ताक्षर करने का आग्रह करें।
- केवॉयसी, सदस्य-ग्राहक करार और/या सदस्य के साथ आपके द्वारा, सदस्य के द्वारा निष्पादित किए गए अन्य दस्तावेजों की अपनी प्रति प्राप्त करें।
- एमसीएक्स वेबसाइट पर उपलब्ध व्यापार सत्यापन सुविधा के माध्यम से एमसीएक्स पर किए गए सौदों की वास्तविकता को क्रॉस चेक कर लें। सौदों का सत्यापन http://www.mcxindia.com/SitePages/TradeVerification.aspxऑनलाइन किया जा सकता है जहां सौदे की तारीख से 5 कार्य-दिवस तक सौदे की जानकारी उपलब्ध रहती है।
- प्रत्येक निष्पादित सौदे के लिए सौदे
के 24 घंटों के अंदर आपकी यूसीसी के साथ सौदे के विवरणों को हाईलाइट करता हुआ निर्धारित प्रारूप में विधिवत हस्ताक्षरित कांट्रेक्ट नोट का आग्रह करें।
- यह सुनिश्चित करें कि कांट्रेक्ट नोट में सदस्य पंजीकरण संख्या, ऑर्डर सं., ऑर्डर तारीख, ऑर्डर समय, सौदा सं., सौदा दर, मात्रा, आर्ब्रिटेशन क्लाज़ आदि जैसी सभी संबंधित जानकारी का समावेश हो।
- मार्जिनों के तौर पर सदस्य के साथ जमा किए गए कोलेटरल्स की रसीद प्राप्त करें।
- सदस्य की तुलना में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को जानने के लिए नियामकों, सरकारी एवं अन्य प्राधिकरणों तथा क्लाइंट-ट्रेडिंग सदस्य करार के विवरणों के साथ-साथ एक्सचेंज के नियमों, उप-नियमों, विनियमों, परिपत्रों, निर्देशों और अधिसूचनाओं को ध्यान से पढे़।
- सौदा करने के पहले अपने सदस्य से सभी संबंधित प्रश्नों को पूछे और अपने संदेहों को दूर कर लें।
- हर सेटलमेंट के लिए बिलों के प्राप्त करने का आग्रह करें।
- अपने लेजर एकाउंट के मासिक स्टेटमेंट्स के लिए आग्रह करें और स्टेटमेंट में हुई किसी भी गलती के लिए 7 कार्य-दिवसों के अंदर अपने सदस्य को रिपोर्ट करें। असंतोषजनक उत्तर के मामले में कार्रवाई के कारण की तारीख से 15 कार्य-दिवसों के अंदर गलती को एक्सचेंज में रिपोर्ट करें।
- अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स से प्राप्त होने वाले ट्रांजेक्शन और होल्डिंग स्टेटमेंट्स दोनों की बारीक जांच करें।
- डीपी द्वारा जारी डिलीवरी इंस्ट्रक्शंस स्लिप्स (डीआईएस) बुक को सुरक्षित कब्जे में रखें।
- यह सुनिश्चित करें कि डीआईएस नंबर्स पूर्वमुद्रित हों और डीआईएस बुक में आपका एकाउंट नंबर (यूसीसी) वर्णित हो।
- लंबी अवधि के लिए आपकी अनुपस्थिति या एकाउंट को बारंबार उपयोग न करने के मामले में अपने डीमैट एकाउंट को फ्रीज़ कर दें।
- आवश्यक मार्जिनों को समय रहते केवल चेक द्वारा भरें और सदस्य से उसकी रसीद मांगें।
- बिक्री के मामले में कमोडिटीज की डिलीवरी या खरीदी के मामले में पैसों का भुगतान निर्धारित समय में करें।
- डेरिवेटिव्स के लिए लेखा मानकों को समझें और अनुपालन करें।
|
| |
| यह न करें |
- किसी भी अपंजीकृत मध्यस्थों के साथ लेनदेन न करें।
- बाजार बाहर या बाजार बंद होने के बाद सौदे न करें क्योंकि ऐसे सौदे अवैध होते हैं और एक्सचेंज के अधिकार क्षेत्र के बाहर होते हैं।
- किसी भी सदस्य के साथ आश्वासित प्रतिलाभ व्यवस्था के अंतर्गत कार्य न करें।
- प्रलोभन देने वाले विज्ञापनों, अफवाहों, संकेतों, सुव्यक्त/अंतर्निहित प्रतिलाभ के वादों आदि से लालायित एवं भ्रमित न हों।
- मार्जिन और सेटलमेंट के लिए सदस्य को / से किसी भी प्रकार का नकदी भुगतान न दें न लें।
- जोखिम प्रकटीकरण करार (रिस्क डिसक्लोजर एग्रीमेंट) को पढ़ने व समझने और सदस्य के साथ निर्धारित करार करने के पहले ट्रेडिंग की शुरुआत न करें।
- फोन पर दिए गए उच्च मूल्य के ऑर्डरों को लिखित रूप में करने की उपेक्षा न करें।
- अहस्ताक्षरित/डुप्लीकेट कांट्रेक्ट नोट/कनफर्मेशन मेमो स्वीकार न करें।
- किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ कांट्रेक्ट नोट/कनफर्मेशन मेमो स्वीकार न करें।
- सदस्य को भुगतान/कमोडिटीज की डिलीवरी देने में देरी न करें।
- निवेशों में शामिल जोखिमों पर ध्यान देना न भूलें।
- सिक्युरिटीज जमा देते हुए कोरे (ब्लैंक) डिलीवरी इंस्ट्रक्शंस स्लिप्स (डीआईएस) पर हस्ताक्षर न करें और/या समय बचाने के लिए उसे डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स (डीपी) या ब्रोकर के पास न रखें।
- एक्सचेंज द्वारा निर्धारित दरों से अधिक ब्रोकरेज का भुगतान न करें।
|
ऊपर
|
|
|
|
|
 |
कमोडिटी वायदा में लेनदेन |
|
|
| यह करें |
- कमोडिटीज में वायदा कारोबार और समय-समय पर उसमें होने वाले संशोधनों के बारे में कार्य करने वाले फॉर्वर्ड कांट्रेक्ट्स (रेग्युलेशंस) अधिनियम 1952 के सभी प्रावधानों से स्वंय अच्छी तरह से परिचित हो जाएं।
- एमसीएक्स द्वारा ऑफर किए गए किसी भी कांट्रेक्ट की अंतर्निहित कमोडिटी पर लागू अनुसार बिक्री कर, वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), एपीएमसी कर, मंडी उपकर और कर, ऑक्ट्रॉय, एक्साइज ड्यूटी, स्टाम्प ड्यूटी आदि से संबंधित प्रावधानों और दरों को समझें।
- समय-समय पर जारी और संबंधित वेबसाइटों पर रखे हुए एक्सचेंज तथा फॉर्वर्ड मार्केट कमीशन के दिशा-निर्देशों और परिपत्रों के बारे में पढे़, समझे व उसके बारे में खुद को हमेशा अपडेट रखें।
- एमसीएक्स वेबसाइट पर रखे और जारी किए हुए कमोडिटी कांट्रेक्ट्स परिपत्रों को पढे़ और जिस कमोडिटी में आप ट्रेडिंग करने के इच्छुक हैं उस कमोडिटी के कांट्रेक्ट विवरणों को सावधानी पूर्वक नोट करें। कांट्रेक्ट विवरण समय-समय पर परिवर्तन के अधीन हैं।
- किसी भी खरीद और बिक्री सौदों को करने के पहले कृपया मूल्य-निर्धारण तंत्र, ट्रेडिंग, क्लियरिंग व सेटलमेंट में सम्मिलित सभी कारकों के बारे में जानकारी रखें।
- कमोडिटी को और कमोडिटी की ट्रेडिंग व सेटलमेंट पर प्रभाव डालने वाले मानकों को अच्छी प्रकार से समझने के लिए उस कमोडिटी के प्रोडक्ट नोट को पढे़ जिसमें आप कारोबार करना चाहते हैं।
- जिस कमोडिटी में आप वायदा बाजार में कारोबार करना चाहते हैं, उस कमोडिटी के एक्सचेंज वेबसाइट पर रखे हुए एक्सचेंज परिपत्र में दिए हुए डिलीवरी एवं सेटलमेंट प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से समझें।
- वायदा बाजार में आप जिस कमोडिटी में कारोबार करना चाहते हैं उस कमोडिटी की ऐतिहासिक व मौसमी प्राइज मूवमेंट्स का अध्ययन करें।
- वायदा बाजार में आप जिस कमोडिटी में कारोबार करना चाहते हैं उस कमोडिटी से संबंधित समय-समय पर घोषित सरकारी नीतियों का ट्रैक रिकॉर्ड रखें।
- कमोडिटी वायदों में निवेश करने के लिए अपने खुद के विवेकपूर्ण फैसले को लागू करें और सूचित निर्णय लें।
- कराधान और अन्य केन्द्र सरकार/राज्य सरकार नियामक मुद्दों का अनुपालन करें।
- एमसीएक्स द्वारा जारी किए गए सभी नियमों, उप-नियमों, विनियमों, परिपत्रों तथा निर्देशों को पढे़।
- जैसा कि वायदा व्यापार में विभिन्न प्रकार की मार्जिन रहती है, मार्केट में अपनी पोजीशंस के साथ संबद्ध जोखिमों और समय-समय पर की गई मार्जिन कॉल के बारे में जागरूक रहें।
- अपने सदस्य से/को दैनिक आधार पर अपनी फ्यूचर्स पोजीशंस के लिए मार्क-टू- मार्केट मार्जिनों के चेक उनसे लें/दें।
- अपनी जोखिम उठाने की क्षमता से वाकिफ रहें और अपनी स्टॉप-लॉस सीमाएं तय करें। यदि कुछ और हानि हो सकती हो तो उसे कम करने के लिए अपनी पोजीशंस को ऐसे स्तरों पर निबटा दें।
- किसी भी संदेह/समस्या के मामले में एक्सचेंज की हेल्प डेस्क से संपर्क करें या customersupport@mcxindia.com पर ईमेल भेजें।
|
| |
| यह न करें |
- बाजार की अफवाहों का शिकार न बनें।
- जब तक खुद आश्वस्त न हों, किसी भी विश्लेषक/परामर्शदाता/विशेषज्ञ/बाजार मध्यस्थ के सुव्यक्त/अंतर्निहित वादों पर न जाएं।
- बिना उचित मूल्यांकन के विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में दी गई रिपोर्टों/भविष्यवाणियों के आधार पर ट्रेडिंग के निर्णय न लें।
- जिंस बाजार की भावनाओं/रुझानों की तेजी/मंदी की दौड़ पर आधारित कारोबार न करें।
- किसी भी प्रोडक्ट में बिना उससे संबद्धित जोखिमों को जाने उसमें कारोबार न करें।
|
ऊपर
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
| |
|
|
|