होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
परिचय
 
सदस्यों या सदस्यों एवं ग्राहकों के बीच उत्पन्न मतभेद, विवाद, दावों आदि को निपटाने के लिए एमसीएक्स के बॉय-लाज में प्रावधान उपलब्ध हैं। इन नियमों उप-नियमों के आधार पर आपसी सहमति के द्वारा सौदों, कांट्रेक्ट्स एवं व्यापारिक लेन-देन से संबंधित विवादों को समाधान कार्यवाही के जरिए निपटाया जाएगा। परंतु यदि किन्हीं कारणों से ऐसा करने पर भी विवाद न सुलझें तो बॉय-लाज में दिए गए मध्यस्थता के रूप में इसके निपटान के लिए मध्यस्थतों की सेवा ली जा सकती है। ऐसी मध्यस्थता एक्सचेंज के मध्यस्थता पैनल से चुनें मध्यस्थतों द्वारा संचालित की जाती है।

एक्सचेंज के बॉय-लाज में व्यवस्था है कि पंचायती अधिकरण प्रवेश तिथि के संदर्भ से तीन महीने के भीतर ही पंचायती निर्णय दे। हालांकि इस समयावधि में मामले के अनुरूप दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष या पंचायती अधिकरण के आवेदन पर प्रबंध निदेशक या संबंधित प्राधिकारी द्वारा समय-समय पर परिवर्तन किया जा सकता है।

एक्सचेंज के किसी सदस्य के खिलाफ पंचों का फैसला आने पर एक्सचेंज अपने समय-समय पर लागू नियमों एवं उपनियमों के अनुरूप उन फैसलों को पूरा करवाती है।
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं