 |
मुंबई मैराथन |
|
|
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज ग्रुप (एफटीजी) कंपनियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ 16 जनवरी, 2011 को साल के खेल-कूद समारंभ – 8वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया। समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने की अपनी संगठनात्मक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए एफटी ग्रुप एक बार फिर सामाजिक कार्यों के समर्थन की अपनी प्रतिज्ञा को दुहराता है।
‘कॉर्पोरेट चैलेंज’ श्रेणी के अंतर्गत एफटी ग्रुप ने खेरवाडी सोश्यल वेलफेयर एसोसिएशन (KSWA) द्वारा शुरू किए गए एक अभियान युवा परिवर्तन (www.yuvaparivartan.org ), के लिए दौड़ में हिस्सा लिया। युवा परिवर्तन आजीविका कमाने व समाज के एक उपयोगी नागरिक बनने के लिए स्कूली शिक्षा से वंचित व निकाले हुए युवाओं के सशक्तिकरण हेतु एकीकृत तथा प्रतिरूप मॉडलों को विकसित करने का कार्य करता है। कुल पच्चीस (25) एफटीजी कर्मचारियों ने 6 किलोमीटर की ‘ड्रीम रन’ में दौड़ लगाई।
मुंबई मैराथन के प्रतिभागियों ने एनजीओ युवा परिवर्तन का भी दौरा किया। इससे प्रतिभागियों को युवा आजीविका की वजह को बेहतर रूप से समझने और जानने में सहायता मिली। |
|
 |
|
|
|
|
 |
III बचत अभियान |
|
|
| ग्रुप सीएसओ ने डॉक विभाग, महाराष्ट्र के सहयोग से जनवरी 2011 में III बचत सप्ताह अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच एक सुरक्षित परिवेश में सीधे वेतन के माध्यम से बचत की आदत को प्रोत्साहित करना था। इस संबंध में पोस्टल रिकरिंग डिपॉजिट एकाउंट के बारे में डॉक अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रश्नों का एक-एक करके समाधान किया। III बचत अभियान के अंतर्गत 22 नये पोस्टल रिकरिंग डिपॉजिट एकाउंट खोले गए। वर्तमान में 59 कर्मचारियों के पास रु. 1, 00,000/- से अधिक प्रति माह जमा किए जाने वाले 80 से अधिक एकाउंट्स हैं। |
| कर्मचारी अभिव्यक्ति |
| “मेरा विश्वास है कि पोस्टल आरडी निवेश में आसान, सुरक्षित व एक पारदर्शी प्रोडक्ट है जो परिपक्वता पर संतोषजनक प्रतिफल प्रदान करता है।” |
राजू शाह,
एमसीएक्स |
|
|
|
|
|
|
|
 |
स्कूल = लंच अभियान |
|
|
इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन के सहयोग में ग्रुप सीएसओ ने एक्सचेंज स्क्वैर और एफटी टॉवर में 10-11 मार्च 2011 को अपने आप में एक बेजोड़ स्कूल=लंच अभियान का शुभारंभ किया। इसके पीछे कर्मचारियों को मिड डे मील कार्यक्रम के प्रति संवेदनशील बनाने व इस उद्देश्य के लिए धनराशि जमा करने का विचार था।
समारोह के दिन लंच समय के दौरान कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों से बनाई गई शुद्ध घी के साथ सुस्वादु खिचडी़ परोसी गई। इससे कर्मचारियों को उस खिचडी़ के स्वाद का पता चला जिसे रोज इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन द्वारा पूरे देश के 6.3 लाख स्कूली बच्चों को परोसा जाता है।
इसी के साथ इच्छुक कर्मचारियों ने स्कूल लंच योजना के लिए स्वैच्छिक रूप से दान भी दिया। नकदी, चेक, एटॉम एप्लीकेशन व पेरोल जैसे भुगतान के विभिन्न तरीकों के माध्यम से योगदान लिया जा रहा था। इसके अलावा इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन को रु. 2,60,000/- से अधिक धनराशि दान करने वाली 2 टॉप कंपनियों में से एक नाम एफटी ग्रुप कंपनी का था। व्यक्तिगत क्षमता के तौर पर रु. 27,000/-का सर्वोच्च दान राशि प्राप्त हुई थी। स्कूल=लंच अभियान शानदार रूप से सफल रहा जिसमें मुंबई में लगभग 2000 से अधिक कर्मचारियों की सहभागिता रही। |
| कथन |
| “इस समारोह में सक्रिय सहभागिता के लिए हम सभी कर्मचारियों का बहुत आभार मानते हैं। गरीब भूखे बच्चों को निशुल्क भोजन प्रदान करने के इस महान कार्य में कर्मचारियों के उदार योगदान को देखकर हमें अपार खुशी मिली।” |
केतन कुंडलिया,
इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन |
|
|
 |
|
|
|
|
|