होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
ग्रामीण सुविधा केन्द्र
 
परिचय
   
एमसीएक्स उन समुदायों को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो अच्छे व्यापार के विकास और समृद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। विशेष रूप से भारतीय आर्थिक विकास प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाने में हमारी डोमेन शक्तियों का उपयोग करते हुए कृषि विपणन, जोखिम प्रबंधन और वित्त के क्षेत्र में एक आसान

और स्थिर आधार और नये अवसरों को प्रदान करने के जरिए एमसीएक्स ने "बॉटम ऑफ दि पिरामिड" पर ध्यान केन्द्रित स्थायी व्यापार मॉडल प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न भागीदारों के साथ रिश्ते कायम किए हुए है। हम अपने सामाजिक पहलों को उसी प्रकार संपन्न करते हैं जिस प्रकार से हम अपने व्यवसाय को चलाते हैं – अपनी प्रगति के रूप-रेखा मानचित्र बनाने, विश्व स्तर पर लागू सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान करने और उनकी प्रभावशीलता को मापने तथा उसकी निगरानी के द्वारा हम बड़े ही पेशेवर तरीके से इसे अंजाम देते हैं।
 
मूल्य सूचना प्रसार
एमसीएक्स में हम इस बात में यकीन करते हैं कि किसानों को हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजारों में भी उनके उत्पादों के लिए उपलब्ध बेहतर और उच्च मूल्यों की जानकारी की आवश्यकता है। एक पारदर्शी मूल्य निर्धारण व्यवस्था किसानों को फसलों और उनकी मार्केटिंग के लिए कुशल निर्णयों को लेने में उनकी सहायता करती है। हम विभिन्न मॉडलों के जरिए भिन्न-भिन्न मार्गों से किसानों तक अपनी पहुंच बनाएंगे और देश भर में मूल्य सूचनाओं को उपलब्ध कराएंगे।

सूचित निर्णयों को लेने में किसानों को सशक्त बनाने के लिए एमसीएक्स और नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) ने महाराष्ट्र राज्य कृषि बोर्ड के सहयोग से मुंबई में एपीएमसी - वाशी में कमोडिटी सूचना केन्द्र की स्थापना की है। केरल स्टेट आईटी मिशन (केएसआईटीएम) और एमएसएसआर फाउंडेशन के लिए अनुकूलित संदेशों और मूल्य जानकारी के साथ वेब पोर्टलों को डिज़ाइन कर लिया गया है।

एसएमएस के माध्यम से रीयल टाइम मूल्य जानकारी के प्रावधान के लिए एमसीएक्स ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ भी गठबंधन किया है। हमारे प्रौद्योगिकी विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश और पंजाब राज्यों की विभिन्न मंडियों में टिकर्स के जरिए मूल्यों की जानकारी पूरे देश में मुहैया कराई है।

मुंबई के चर्चगेट और सीएसटी रेलवे स्टेशनों पर प्राइज टिकर्स प्रदर्शित किए गए हैं। ग्रामीण सुविधा केंद्र परियोजनाओं के अंतर्गत डाकघरों के माध्यम से अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी विभाग ने टीवी चैनलों को भी मूल्य प्रसार सेवाएं प्रदान की हैं जिससे कि जानकारियों को पूरे देश में पहुंचाया जा सके।

जीएसके के बारे में और अधिक पढ़ने के लिए http://gsk.mcxindia.com पर विजिट करें।
 
 
संदेश पटल
 
 
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं