 |
मेडीक्लेम |
|
|
मेडीक्लेम पॉलिसी
अस्पताल में भर्ती
होने के खर्चों की
प्रतिपूर्ति करती है।
इसके तहत पॉलिसी अवधि
के दौरान कर्मचारी को
होने वाले रोगों,
बीमारियों और दुर्घटना
में लगी चोटों के
इलाज खर्चों का
भुगतान किया जाता है।
बीमारियों के लिए
मेडीक्लेम की सुविधा
विश्व में कहीं भी ली
जा सकती है, किन्तु
शर्त यह है कि बीमारी
का इलाज भारत में
करवाया गया हो।
यह पॉलिसी फेमिली
फ्लोटर आधार पर जारी
की जाती है तथा
कर्मचारी के पूरे
परिवार को उपलब्ध
करवायी जाती है, जिसमें
कर्मचारी स्वयं उसका/उसकी
पति/पत्नी, दो बच्चे
तथा अभिभावक शामिल
हैं। पॉलिसी अवधि के
दौरान ली जा सकने वाली
अधिकतम राशि बीमित
राशि के अनुसार होती
है, जिसके तहत पूरी
बीमित राशि को बीमित
कर्मचारी तथा उसकी/उसके
पारिवारिक सदस्यों के
पक्ष में दी जा सकती
है। इस फ्लोटर पॉलिसी
को कर्मचारी तथा उसके
परिवार को अवांछित
चिकित्सा खर्च से
सुरक्षा प्रदान करने
के लिए शुरु किया गया
है। |
|
|
|
 |
दुर्घटना बीमा |
|
|
|
दुर्घटना शब्द का
अर्थ अनजानी तथा
अप्रत्यशित घटना है।
इस पॉलीसी के तहत किसी
दुर्घटना के दौरान
लगने वाली मृत्युकारक
अथवा स्थाई या अस्थाई
विकलांगता पैदा करने
वाली चोट आने पर (अकेले
तथा तीसरे पक्ष के
कारण हुई दुर्घटना से
सीधे) बीमित समूह के
व्यक्ति को मुआवजा
प्रदान किया जाता है।
यह मुआवजा बीमित राशि
के बराबर अथवा ली गई
पॉलिसी के अनुसार होता
है। इस पॉलीसी के तहत
पॉलिसी अवधि के दौरान
बीमित समूह के किसी
सदस्य को चोट लगने
अथवा मृत्यु की स्थिति
में मुआवजा प्रदान
किया जाता है। |
|
|
|
 |
मियादी जीवन बीमा |
|
|
|
जीवन की अनिश्चितताएं
हर किसी के मन में यह
चिंता उत्पन्न करती
है कि किसी
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति
में हमारी मृत्यु होने
पर हमारे प्रियजनों
की आर्थिक जरूरते कैसे
पूरी होंगी। मियादी
जीवन बीमा एक
गैर-अंशदायी (नान-कॉन्ट्रीब्यूटरी)
योजना है, जो पूरी
तरह कंपनी द्वारा
प्रायोजित है। इसको
परिवार की जीविका
चलाने वाले की मृत्यु
की स्थिति में उस
परिवार की आर्थिक
जरूरतों को पूरा करने
के उद्देश्य को ध्यान
में रखकर तैयार किया
गया है। इस पॉलिसी के
माध्यम से हम अपने
कर्मचारियों तथा उसके/उसकी
परिवारों की हर वक्त
सुरक्षा सुनिश्चित
करते हैं। |
|
|
|
 |
एक्जिक्युटिव हेल्थ
चेकअप |
|
|
|
‘स्वास्थ्य ही संपत्ति
है’ यह एक पुरानी
कहावत है। अपने
अधिकारियों के कल्याण
को ध्यान में रखते
हुए कंपनी के एचआर ने
कंपनी के वरिष्ठ
अधिकारियों के हेल्थ
चेकअप के लिए पीडी
हिन्दुजा नेशनल
हॉस्पिटल एंड मेडिकल
रिसर्च सेन्टर के साथ
एक औपचारिक समझौता
किया है। इस लाभ को
पाने वाले सभी
व्यक्तियों के हेल्थ
चेकअप का खर्च कंपनी
द्वारा वहन किया जाता
है। हॉस्पिटल के साथ
किये गये एक विशेष
समझौते के तहत यह
सुविधा सहायता
प्राप्त दरों पर (सब्सिडाइज्ड
रेट्स) पर पारिवारिक
सदस्यों को भी उपलब्ध
करवायी जाती है। |
|
|
|
 |
आपातकालीन चिकित्सा
सहायता |
|
|
|
आपातकालीन चिकित्सा
सहायता ऐसे कर्मचारियों
को उपलब्ध कराई जाती
है, जो मुंबई में नये
हैं तथा इस शहर में
उनका कोई रिश्तेदार
नहीं है और न ही उनको
स्थानीय अस्पतालों के
बारे में पर्याप्त
जानकारी ही है। इस
सुविधा के कारण ऐसे
कर्मचारियों को
तत्काल चिकित्सीय
सहायता के लिए पैसा
जुटाने हेतु यहां-वहां
नहीं दौड़ना पड़ता।
कर्मचारियों को कार्य
करते वक्त या उसके
बाद आपात चिकित्सा की
आवश्यकता होने पर
चिकित्सा सुविधा
उपलब्ध करवाने के लिए
कंपनी के एचआर ने होली
स्प्रिट हॉस्पिटल
महाकाली रोड, अंधेरी
(ईस्ट), मुंबई के साथ
एक समझौता किया है।
इस उद्देश्य से कंपनी
ने अस्पताल में
आवश्यक सिक्युरिटी
डिपाजिट कर रखी है तथा
समूह के सभी
कर्मचारियों को
कैशलेस चिकित्सा
सुविधा उपलब्ध करवाने
का समझौता कर रखा है। |
|
|
|
 |
इम्प्लाइज स्टॉक
ऑप्शन प्लान (इसोप) |
|
|
|
इसोप एक परिभाषित
सहकारी कर्मचारी
कल्याण योजना है, जो
कर्मचारियों को कंपनी
में स्टॉक होल्डर बनने
की अनुमति देता है।
कंपनी स्वामित्व की
विशेषता इसोप को दूसरी
कर्मचारी कल्याण
योजनाओं से अलग करती
है। |
|
|
|
 |
उच्च शिक्षा के लिए
शैक्षिक सहायता |
|
|
|
हमारा संगठन अपने
कर्मचारियों के विकास
द्वारा ही अपने विकास
में विश्वास रखता है।
इस महान उद्देश्य को
ध्यान में रखकर हम
अपने होनहार तथा
महत्त्वाकांक्षी
कर्मचारियों को उनके
जॉब प्रोफाइल के
अनुरूप उच्च शिक्षा
हेतु मौद्रिक सहायता
देते हैं। इसमें
पीएमपी सर्टिफिकेशन,
एमबीए तथा दूसरे
टेक्निकल तथा
मैनेजरीयल कोर्स
शामिल हैं। हमारी
योजना के अनुसार सभी
पात्रता प्राप्त
कर्मचारियों को (संगठन
की पूर्व अनुमति के
साथ) संगठन द्वारा
अनुमोदित कोर्स पूरा
करना होता है। इस
कोर्स को सफलता
पूर्वक पूरा करने के
बाद संबद्ध कर्मचारी
को समस्त शुल्क की
प्रतिपूर्ति कर दी
जाती है। |
|
|
|
 |
परिवहन सुविधा |
|
|
|
इस संदर्भ में सर्व
सहमति है कि मुंबई
में यात्रा करना देश
के अन्य शहरों की
तुलना में कहीं अधिक
मुश्किल और थकाऊ है।
संगठन का विश्वास है
कि थका हुआ कर्मचारी
कभी उत्पादक नहीं हो
सकता। इस तथ्य को
ध्यान में रखकर संगठन
ने समूह की सभी
कंपनियों के
कर्मचारियों के लिए
उच्च सहायता प्राप्त
बस परिवहन सेवाओं की
व्यवस्था की है। |
|
|
|