होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक   सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
नियुक्ति के वर्तमान अवसर
 
एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड) एक राष्ट्रव्यापी अत्याधुनिक ऑनलाईन मल्टी कमोडिटी फ्यूचर्स एक्सचेंज है। एक्सचेंज को कई कार्यों की प्रथम शुरुआत का श्रेय जाता है और यह एक आक्रामक विकास पथ पर अग्रसर है। 50 से अधिक कमोडिटीज के लिए सक्रिय बाजार प्रदान करने वाला एमसीएक्स भारत का प्रमुख कमोडिटीज फ्यूचर्स एक्सचेंज है। एमसीएक्स के मुख्य शेयरधारकों में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लि., स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनियां, नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एनएसई), फिड फंड (मॉरीशस) लि. फिडिलिटी इंटरनेशनल की एक संबद्ध कंपनी, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के नाम हैं। मुंबई में मुख्यालय होने के साथ एमसीएक्स जिंस वायदा व्यापार के गहरे डोमेन ज्ञान के साथ एक विशेषज्ञ प्रबंधन टीम के नेतृत्व में कार्यरत है। एमसीएक्स क्षेत्रीय सीमाओं को लांघकर और जिंस वायदा बाजार में कई नवोन्मेषी कदमों की शुरुआत करने के साथ कई वैश्विक नीतिगत रणनीतिक गठबंधनों को हासिल करके बड़ी तीव्र गति से विकसित हुआ है।

एमसीएक्स एक प्रगतिशील और अनुकूलनशील संस्कृति का नाम है। यहां नये विचारों और नवोन्मेषी कदमों की अभिलाषा मौजूद है। एमसीएक्स में कर्मचारी ऊपर से लेकर नीचे स्तर तक खुले वार्तालापों के साथ एक तीव्र गतिशील माहौल में कार्यानुभव करते हैं। महत्वाकांक्षी और रिजल्ट ओरिएंटेड प्रोफेशनलों के लिए एमसीएक्स रोमांचक और चुनौतीपूर्ण कॅरियर के अवसर प्रदान करता है। हमारी विस्तार योजना में वृद्धि करने के लिए हमें पूरे भारत में हमारे परिचालन को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित प्रोफेशनलों की आवश्यकता है।
सामान्य
पद एक्जक्यूटिव/सीनियर एक्जक्यूटिव- कंप्लायंश (कोड: मसीएक्स/सीओएमपीएल/01)
स्थान मुंबई
शैक्षणिक प्रोफाइल सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए
अनुभव प्रोफाइल ‌फ्रेशर/ 1-3 वर्ष
कार्य जिम्मेदारियां
  • सदस्य चयन, ड्राफ्ट रिपोर्ट्स पोस्ट की समीक्षा, निरीक्षण विश्लेषण, स्टेटस रिपोर्टस् की प्रोसेसिंग, वार्षिक अनुपालन रिपोर्टस् और विभिन्न एमआईएस रिपोर्टस् बनाने जैसी निरीक्षण प्रक्रियाओं को संभालना।
पद एक्जक्यूटिव/सीनियर एक्जक्यूटिव- सदस्यता (कोड: एमसीएक्स/एमईएमबी/02)
स्थान मुंबई
शैक्षणिक प्रोफाइल सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए या इंटर सीए/इंटर सीएस/ इंटर आईसीडब्ल्यूए
अनुभव प्रोफाइल ‌फ्रेशर या 1-3 वर्ष का अनुभव यदि इंटर है.
कार्य जिम्मेदारियां
  • नये सदस्यता आवेदनों की प्रोसेसिंग और सदस्यता प्रोफाइल अनुरोधों में अन्य परिवर्तन, विभिन्न एमआईएस रिपोर्टस् बनाना आदि।
पद फिमेल गेस्ट रिलेशन एक्जक्यूटिव (कोड: एमसीएक्स/प्रोटोकॉल/03)
स्थान अंधेरी (मुंबई)
योग्यता प्रोफाइल स्नातक
अनुभव प्रोफाइल 2 -6 वर्ष
उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं
कौशल उत्कृष्ट कम्युनिकेशन कुशलता, आकर्षक व्यक्तित्व, आतिथ्य / विमानन / कॉर्पोरेट सेक्टर्स में प्रशिक्षित।
समय नियमित कार्य घंटे
 
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं