होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक    सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS DOWNLOADS
 
 
 
प्रौद्योगिकी
 
एमसीएक्स की टेक्नोलॉजी का इंफ्रास्ट्रक्चर ही हमारे कारोबार की आधारशिला है और एक्सचेंज के विकास में एक अहम कारक। एक्सचेंज का ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लैटफार्म हमारे ट्रेडर वर्कस्टेशन या फिर कंप्यूटर टु कंप्यूटर लिंक यानी सीटीसीएल जो मल्टिपल कनेक्टिविटी मीडिया जिसमें वीसैट, वीपीएन, लीज्ड लाइंस और इंटरनेट शामिल है, के जरिए सदस्यों के लिए खुले हैं। हमारा इलेक्ट्रॉनिक प्लैटफार्म इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से समर्थित है जो तेज कारोबार, एनॉनिमिटी, प्राइस ट्रांसपेरेंसी, त्वरित और भरोसेमंद ऑर्डर रूटिंग, ट्रेड रिपोर्टिंग, मार्केट डाटा के प्रसार और मार्केट सर्विलांस के लिए मुफीद है। हमारा मानना है कि हमने प्रभावी तकनीक का इस्तेमाल किया है ताकि विभिन्न जोखिमों को कम किया जा सके जिसमें सदस्य का डीफाल्ट भी शामिल है। हमारा सिस्टम सदस्य के मार्जिन यूटिलाइजेशन यानी इस्तेमाल और मार्क टु मार्केट नुकसान को ऑनलाइन उनके एक्सचेंज में उपलब्ध डिपॉजिट को देखकर ट्रैक करता है और ऑटोमैटिक तरीके से एलर्ट जारी करता है और प्री डिसाइडेड एक्शन लेता है।

हमारा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लैटफार्म हमारे प्रमोटर एफटीआईएल द्वारा मुहैया कराया गया है जो एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी है जो एक्सचेंज से संबंधित सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी भारत मे विकसित कर उसे लागू करती है। हमारा मानना है कि एक्सचेंज इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी को रेप्लिकेट कर पाना मुश्किल है इसकी वजह से हमे फायदा मिलता है। इसके अलावा हम ऐसे माहौल में काम करते हैं जिसमें लगातार तकनीक के अपग्रेडेशन या वेरिएशन की जरूरत होती है और रेगुलेटरी रिजीम और बाजार की ताकतों की जरूरत को देखते हुए सपोर्ट की जरूरत होती है। एफटीआईएल की तकनीकी कुशलता और अनुभव की वजह से हम तेज और प्रभावी तकनीकी सोल्यूशंस दे पाने में सक्षम हैं जैसे नए उत्पादों और सेवाओं के लिए नए सॉफ्टवेयर का विकास और उसका कस्टमाइजेशन।

स्केलेबल टेक्नोलॉजी प्लैटफार्म और बिजनेस मॉडल
हमारा मानना है कि हमारा तकनीक प्लैटफार्म और बिजनेस मॉडल अत्यधिक स्केलेबल हैं और ज्यादा वॉल्यूम के साथ बेहतर मार्जिन दिलाने में सक्षम हैं। हम अपनी ऐतिहासिक संभावित ग्रोथ के मद्देनजर ही अपनी योजनाएं और अपने बिजनेस कॉस्ट तय करते हैं। नतीजतन हमने अपने फिक्स्ड ऑपरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अच्छा खासा निवेश किया है जिसमें हमारा टेक्नोलॉजी सिस्टम भी शामिल है जो हमारी उम्मीद की ग्रोथ को सपोर्ट करता है और हमारे उत्पादों की मांग को बढ़ाता है। हमारा मानना है कि हमारा वर्तमान टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर रोजाना के एक करोड़ ट्रेड का हैंडल कर पाने में सक्षम है और इसने करीब 1,867,612 ट्रेड एक दिन में हैंडल किए हैं। हमारे एक्सचेंज की बढ़ती हुई कारोबारी गतिविधि से हमारे लाभात्मकता में भी इजाफा होगा। इसके अलावा हम अपने एक्सचेंज में कमोडिटी वायदा अनुबंधों के कारोबार से उपजे डाटा का अधिक इस्तेमाल करने का भी इरादा रखते हैं ताकि बाजार के डाटा उत्पादों और जानकारी के प्रसार के अवसरों को भुना सकें। हमारा मानना है कि हमारा कुल कारोबार मॉ़डल बहुत ही स्केलेबल है यानी बढ़ने योग्य है और इसमें सीमित इंक्रिमेंटल लागत के साथ हमारे कारोबार की आर्थिक प्रगति की अपार संभावनाएं है।
 
 
 
त्वरित तथ्य
 
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं