होम    हमारे बारे में    कॅरियर्स    हमारा संपर्क    फीडबैक    सामान्य प्रश्न     साइटमैप    
भाषा बदलें:  ગુજરાતી | English | मराठी
 
MCX MARKET OPERATIONS MCX MARKET DATA Products MCX MEMBERSHIP MCX NEWS FTKMC - KNOWLEDGE HUB CORPORATE SOCIAL OPPORTUNITIES INVESTORS INVESTOR RELATIONS DOWNLOADS
 
 
 
परिदृश्य
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) जिसका मुख्यालय मुंबई में है, एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कमोडिटी एक्सचेंज है। इस डीम्यूचुअलाइज्ड एक्सचेंज के पास भारत सरकार की स्थाई मान्यता है जिसके तहत वह देश भर में कमोडिटी वायदा में ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्लियरिंग और सेटलमेंट ऑपरेशंस कर सकती है।

इसका प्रारंभ नवंबर 2003 में हुआ था। आज एमसीएक्स के पास भारतीय कमोडिटी वायदा बाजार की 80 फीसदी हिस्सेदारी है (30 सितंबर 2011 को खत्म हुई छमाही में 87.9 फीसदी और वित्त वर्ष 2011 में 82.4 फीसदी हिस्सेदारी रही)। इसके पास 2149 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं जो देश भर के 1568 से अधिक शहरों में फैले 2,47,000 से भी अधिक टर्मिनलों के जरिए अपने कारोबार का संचालन कर रहा है। फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिशन सर्वे के मुताबिक 30 जून 2011 को खत्म हुई छमाही में ट्रेड किए गए अनुबंधों की संख्या के मामले में साऱे कमोडिटी एक्सचेंजों में इस एक्सचेंज का पांचवां स्थान रहा है।

एमसीएक्स अपने प्लैटफार्म के जरिए विभिन्न सेगमेंट में 40 से अधिक कमोडिटी में कारोबार कराता है जिसमें बुलियन यानी सोना-चांदी, फेरस और नॉन फेरस धातु, एनर्जी और कई कृषि आधारित कमोडिटी शामिल हैं। एक्सचेंज अपने प्लैटफार्म में स्टैंडर्डाइज्ड कमोडिटी वायदा अनुबंध उपलब्ध कराता है। वायदा एक्सचेंजों में यह अनुबंध आदर्श प्राइस डिस्कवरी के साथ एक एनॉनिमस ट्रेडिंग का माहौल उपलब्ध कराता है। यह एक्सचेंज चांदी के कारोबार के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है जबकि सोने, तांबे और प्राकृतिक गैस के मामले में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज है और कच्चे तेल के वायदा के मामले में अगर अपने एक्सचेंज के ट्रेडिंग वॉल्यूम की तुलना दुनिया के दूसरे कमोडिटी वायदा एक्सचेंज के वॉल्यूम से की जाए तो कैलेंडर वर्ष 2010 और 30 जून 2011 को खत्म छमाही के दौरान यह तीसरे स्थान पर रहा।

एमसीएक्स को तीन आईएसओ स्टैंडर्ड मिले हैं जिनमें आईएसओ 9001-2008 क्वालिटी सिस्टम स्टैंडर्ड, आईएसओ 14001-2004 एनवाइरोन्मेंटल मैनेजमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड और आईएसओ-आईईएक्स 27001-2005 इंफार्मेशन सेक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड शामिल है। एक्सचेंज का प्लैटफार्म एनॉनिमस ट्रेड की सुविधा उपलब्ध कराता है जिससे प्रभावी प्राइस डिस्कवरी होती है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कारोबार करने वाली कमोडिटी के मामले में एमसीएक्स का प्लैटफार्म भारतीय भागीदारों को भारतीय करेंसी में कारोबार की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।

एक्सचेंज कमोडिटी वायदा उद्योग के विकास में भी सबसे आगे रहने का प्रयास करता है। एमसीएक्स भारत में शाम के कारोबारी सत्र शुरू करने वाला पहला एक्सचेंज था ताकि उसे लंदन, न्यूयार्क और दूसरे अहम अंतरराष्ट्रीय बाजार और ग्लोबल एक्सचेंजों के कारोबारी समय के साथ सिंक्रोनाइज किया जा सके। यह भारत में पहला एक्सचेंज था जिसने स्टील, कच्चे तेल और बादाम में वायदा कारोबार की शुरुआत की थी। जून 2005 में एमसीएक्स ने एमसीएक्सकॉमडेक्स की शुरुआत की थी जो भारत का पहला रियल टाइम कंपोजिट कमोडिटी वायदा इंडेक्स है जो हमारे सदस्यों को भारत के फिजिकल बाजार के आकार के अनुसार और जिनका एक्सचेंज में सक्रिय कारोबार होता है उनमें से अहम कमोडिटी में बाजार के मूवमेंट की अहम जानकारियां उपलब्ध कराता है। हमने कुछ और सूचकांक भी शुरू किए हैं जिनमें एमसीएक्सएग्री (एग्रिकल्चरल कमोडिटीज इंडेक्स) एमसीएक्सएनर्जी (एनर्जी कमोडिटी इंडेक्स) और एमसीएक्समेटल (मेटल कमोडिटी इंडेक्स) शामिल हैं। हमारे पास तीन रेन (वर्षा) सूचकांक भी हैं जैसे रेनडेक्समुम (मुंबई), रेनडेक्सआईडीआर (इंदौर) और रेनडेक्सजय (जयपुर) जो मानसून की प्रगति को अपने अपने भौगोलिक इलाके में ट्रैक करते हैं। दिसंबर 2009 में हमने पहली बार भारत में ईएफपी सौदों की शुरुआत की जो वायदा पोजीशन वाली पार्टियों को अपनी पोजीशन फिजिकल बाजार में स्वैप या फिजिकल से वायदा में स्वैप करने की सुविधा देता है।

एमसीएक्स ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड बॉडीज, एसोसिएशन और संस्थानों के साथ स्ट्रैटेजिक साझेदारी की है जो हमे विश्वास है कि हमारे कारोबार को बढ़ने में मदद करेगा और हमारी बाजार में मौजूदगी भी विस्तृत होगी। अंतरराष्ट्रीय साझीदारों में हमने कई एक्सचेंजों के साथ रणनीतिक साझेदारी की है जिसमें लंदन मेटल एक्सचेंज, द न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज, द लिफ्फे एडमिनिस्ट्रेशन ऐंड मैनेजमेंट (नवीनीकरण की कार्यवाही जारी), द बाल्टिक एक्सचेंज लि., शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज और ताइवान फ्यूचर्स एक्सचेंज शामिल हैं।
 
प्रमुख शेयरहोल्डर्स
एमसीएक्स द्वारा प्रवर्तित एफटीआईएल को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र की ब्लू चिप कंपनियों का भरोसा प्राप्त है जिनमें एफआईडी फंड्स (मॉरीशस) लि. (फिडेलिटी इंटरनेशनल की एफिलिएट), यूरोनेक्स्ट एनवी (एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट की एफिलिएट) और मेरिल लिंच होल्डिंग्स (मॉरीशस) शामिल है।
 
* स्रोत: भारत के कमोडिटी बाजार के रेगुलेटर फार्वर्ड मार्केट कमीशन द्वारा मेनटेन किए गए आंकड़े।
ऊपर 
 
 
त्वरित तथ्य
 
 
^स्त्रोतः 1 जनवरी, 2011 और 30 जून, 2011 के दौरान एक्सचेंज वेबसाइटों पर उपलब्ध आकडे, मार्केट डेटा तथा फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन वोल्युम सर्वे, 2011 के अनुसार।
नवीनतम कमोडिटी फ्यूचर्स कीमतों के लिए “MCX <space> <Commodity Name>“ लिखकर 58888 पर एसएमएस करें।
© कॉपीराइट 2010 सभी अधिकार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) द्वारा सुरक्षित | स्पष्टीकरण
साइट 1024x768 स्क्रीन रिजोल्यूशन पर बेहतर दिखेगी | आईई8 उपयोगकर्ता - कॉम्पेटिबिलिटी व्यु चुनें
आरएसएस   
   
यहां भी पाएं